फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तालाब में गिरे शख्स को पुलिस ने टॉर्च से खोजा, दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मेहनत कर निकाला

Fri, 22 Jul 2022 09:14 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

शराब के नशे में हाईवे पर बने एलिवेटेड पुलिया से सिंहाड़ तालाब में गिरा युवक, दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने पालिकाकर्मियों की मदद से निकाला बाहर। 
विज्ञापन
राजसमंद जिले में तालाब में गिरे शख्स को निकालते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के नाथद्वारा नगर में गुरुवार रात को शराब के नशे की हालत में नेशनल हाईवे आठ की एलिवेटेड पुलिया से एक युवक सिंहाड़ तालाब में जा गिरा। जिसे पुलिस ने पालिकाकर्मियों की मदद से दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 
विज्ञापन


जानकरी के अनुसार, कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को तालाब में गिरते देख लिया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे खोजने का प्रयास किया। बाद में पुलिस के एक जवान बलदेव ने उसे टॉर्च की सहायता से खोज निकाला। लेकिन तालाब से निकाल नहीं सके। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर पालिका कर्मी के साथ दमकलकर्मियों की टीम भी मौके पर बुलाई गई। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद फायरमैन चंदू व होमगार्ड भागीरथ सिंह ने तालाब में नीचे उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यहां से पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस ने पहले उसे खाना खिलाया और कपड़े पहनने को दिए।

युवक की पहचान गुंजोल निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में पुलिस ने की है। वह नशे में था और चलता-चलता डिसबैलेंस होकर तालाब में जा गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एएसआई अम्बालाल, बलदेव, राधे, संदीप व पालिका वरिष्ठ सहायक योगेश शर्मा, फायरमैन विजेश गहलोत, चंदू, चेतन मीणा, चुन्नीलाल, संदीप सहित अन्य स्टाफ मेम्बर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें