फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपी को मार डाला

Thu, 25 Apr 2013 01:18 PM IST
हनुमानगढ़/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के हनुमानगढ़ में मंगलवार को सात साल की लड़की का रेप करने की कोशिश करने वाले एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 53 साल का त्रिलोक सिंह सात साल की लड़की को अपने घर ले आया और नशे की हालत में उससे रेप करने की कोशिश की।

जब लड़की रोने लगी तो गांव वाले वहां जमा हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने त्रिलोक सिंह को बुरी तरह से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस हिरासत में उसकी हालत खराब होने लगी तो उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की बहन हीरा देवी ने गांव वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, त्रिलोक सिंह इससे पहले भी यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप में 27 साल जेल की सजा काट चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें