फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर की खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने जब्त कर जांच की शुरू

Wed, 30 Nov 2022 11:30 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा पीपेरन के चक चार पीपीएन की एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। किसान ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर में एक किसान के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। गुब्बारे पर चांद तारा बना हुआ मिला और पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइंस अंकित मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारा को जब्त कर लिया। 

विज्ञापन

मामला सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा पीपेरन के चक चार पीपीएन का है। किसान अमीलाल मेघवाल के खेत में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। इस पर किसान ने सिटी पुलिस थाना में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पुहुंचा और गुब्बारे को जब्त कर थाने ले आई। 


बता दें कि पाकिस्तान सीमा से नजदीक होने के कारण क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ समय-समय पर पाकिस्तान की तरफ से उड़ते हुए गुब्बारे मिलते रहते हैं। इसके साथ कई बार सरहद पार से आए संदिग्ध कबूतर भी मिले थे। कबूतरों पर तो ट्रांसमीटर तक लगे हुए मिल चुके है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें