फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष से हटाने की मुहिम में जुटे विरोधी, एक व्यक्ति-एक पद की दलील

Thu, 05 Sep 2019 04:23 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को लागू करने की बात कही 
  • पायलट के विरोधी गुट के नेताओं ने मंगलवार को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से मुलाकात की
  • सचिन पायलट अभी राजस्थान के उप मुख्यमंत्री भी हैं औ राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी
विज्ञापन
अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर विरोधी गुट ने सक्रियता बढ़ा दी है। राज्य में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अभी प्रदेश पार्टी अध्यक्ष हैं। विरोधियों का तर्क है कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू है, ऐसे में उन्हें एक पद छोड़ देना चाहिए। 

विज्ञापन


पायलट के विरोधी गुट के नेताओं ने मंगलवार को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से मुलाकात की। इस खेमे के विधायक हरीश चौधरी ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का तर्क देकर राज्य में नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की मांग की है। उनके अलावा भी कुछ नेता पांडेय से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष पद पर अपना दावा ठोंक चुके हैं।

उम्मीद है मुरली मनोहर जोशी निडर होकर पीएम से पूछेंगे सवाल: मनीष तिवारी

वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के एक बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि जोशी भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वे निडर होकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, जोशी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता स्वर्गीय जयपाल रेड्डी की याद में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि मौजूदा वक्त में देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो प्रधानमंत्री के साथ किसी भी मुद्दे पर बेहिचक बहस कर सके और अपनी बात स्पष्ट तरीके से रख सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें