राजस्थान में बाजार की कीमतों से सस्ते आलू-प्याज अब राशन की दुकानों पर मिलेंगे।
जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्णय में किया गया।
राजे ने कृषि, सहकारिता व खाद्य विभागों के उच्चाधिकारियों को इसके लिए तुरंत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
साथ ही सरकार ने आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर एक सप्ताह के भीतर काबू पाने और मॉनिटरिंग करने के लिए चार उच्चाधिकारियों का एक समूह भी बनाया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) अशोक सम्पतराम की अध्यक्षता में बनाया गया यह समूह सप्ताह भर में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (सहकारिता) राजहंस उपाध्याय, राजस्थान राज्य भंडारण निगम के सीएमडी ललित मेहरा व प्रमुख खाद्य सचिव सुबोध अग्रवाल इस समूह के सदस्य होंगे।
जयपुर में कीमतें (लगभग में)
सब्जी---------थोक----------खुदरा---------फेरीवाले
आलू---------12.5---------18.20---------20.22
प्याज---------16.23---------23.28---------28.30