कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सत्ताधारी कांग्रेस के पास राजस्थान में सरकार बनाने का एक बेहतर मौका है।
लेकिन हमें आपराधिक रिकार्ड वाले लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने से बचना होगा।
राहुल ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुझे राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर पूरा विश्वास है।
टिकट वितरण करना हमारा आंतरिक मामला है, लेकिन फिर भी हमें आपराधिक रिकार्ड वाले व्यक्तियों को टिकट नहीं देना होगा।
राहुल राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के समापन अवसर में बिड़ला आडिटोरियम में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।
राहुल राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का रुख जानने के लिए दौरे पर आए थे। राहुल ने कहा कि राज्य में टिकट वितरण जल्द ही शुरू होगा।
बीकानेर और जयपुर में बैठक करने के बाद राहुल ने कहा कि कार्यकर्ताओं से बातचीत फायदेमंद रही। उन्होंने राज्य की अशोक गहलोत सरकार की सराहना की।
राहुल ने कहा कि यहां जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की बात सुनी जानी चाहिए।