फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: कलेक्टर के आदेश के बावजूद संचालित हो रही थी कक्षाएं, स्कूल संचालक को ‘कारण बताओ नोटिस’ हुआ जारी

Tue, 14 Jan 2025 02:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur: जिला कलेक्टर ने बढ़ती ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया था, बावजूद इसके महाराजा शिक्षण संस्थान कलेक्टर के आदेश को नजरअंदाज करते नजर आए।

विज्ञापन
नागौर कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर शहर में स्थित महाराजा शिक्षण संस्थान स्कूल संचालक को कुचामन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश राय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। महाराजा शिक्षण संस्थान जिला कलेक्टर द्वारा अवकाश के बावजूद स्कूल का संचालन करने पर शिक्षा विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने कस्बे के निजी विद्यालयों की पड़ताल की। इस दौरान महाराजा शिक्षण संस्थान स्कूल संचालित हो रही था। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर डीडवाना कुचामन ने शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 5 तक समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दिनांक 13 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया था।

इसके बावजूद कुचामन में महाराजा शिक्षण संस्थान कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करते नजर आए। जबकि इस समय क्षेत्र में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है और ठंड को देखते हुए ही जिला कलेक्टर की ओर से छुट्टियों की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन कलेक्टर के आदेशों को धत्ता बताकर मनमर्जी से स्कूल में कक्षाएं संचालित हो रही थी। ऐसे में सर्दी के बावजूद भी छोटे बच्चों को स्कूलों में जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें