फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: जमीन हड़पने का बड़ा खेल, मृत महिला को जिंदा दिखाकर करवाई प्लॉट की रजिस्ट्री, फर्जी गैंग की करतूत

Thu, 23 Apr 2026 04:36 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

जमीन हड़पने के एक मामले में बदमाशों ने मृत महिला को रजिस्ट्री ऑफिस में जिंदा दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
मृत महिला को जिंदा दिखाकर तैयार किए रजिस्ट्री के पेपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में जमीन हड़पने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मृत महिला को जिंदा दिखाकर लाखों रुपये की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर दी गई। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और रजिस्ट्री प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


परिवादी इंद्रचंद अग्रवाल ने आरोप लगाया कि ग्राम गुड़ला स्थित खसरा संख्या 129 में देव नगर आवासीय योजना के प्लॉट नंबर 29 और 30, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 2500 वर्गफुट है, वर्तमान में नरेन्द्र गर्ग के नाम दर्ज हैं। ये प्लॉट पहले उनकी बुआ स्वर्गीय कौशल्या देवी के नाम थे, जिनका 14 मई 2021 को निधन हो चुका है। इसके बावजूद 1 अप्रैल 2026 को एक महिला को कौशल्या देवी बनाकर इन प्लॉटों की रजिस्ट्री कर दी गई।

आरोप है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की शुरुआत 30 मार्च 2026 को उप-पंजीयन कार्यालय से दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति निकलवाने से हुई। इसके बाद अशफाक, मुन्ना खां, इमरान और अलीमुदीन सहित अन्य लोगों ने मिलकर साजिश रची और एक महिला को कौशल्या देवी के रूप में पेश किया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर सुनियोजित तरीके से रजिस्ट्री करवा दी गई।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान मृत महिला की पहचान का सही सत्यापन नहीं किया गया, जिससे आरोपियों को मौका मिल गया। परिवादी के अनुसार आरोपियों को पहले से ही महिला के निधन की जानकारी थी, फिर भी जमीन हड़पने के इरादे से धोखाधड़ी की गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जमीन विवाद में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, युवक को भी पीटकर उतारा मौत के घाट; लोगों में आक्रोश

मामले का खुलासा होने पर परिवादी के पिता हरनारायण अग्रवाल ने उप-पंजीयन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया। प्रारंभ में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित पक्ष को उच्च अधिकारियों से गुहार लगानी पड़ी। बाद में दबाव बढ़ने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि उनके पास अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक परिवाद नहीं पहुंचा है, लेकिन मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह मामला न केवल एक सामान्य धोखाधड़ी का है, बल्कि संगठित अपराध की ओर भी संकेत करता है, जहां सरकारी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर जमीन हड़पने का खेल खेला जा रहा है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण ने रजिस्ट्री सिस्टम की पारदर्शिता और निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें