फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: सड़क पर खतरनाक स्टंट ने हवालात पहुंचाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, चार युवक हिरासत में

Sat, 25 Apr 2026 09:14 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

शादी समारोह के दौरान डीजे के पीछे बाइक से स्टंट दिखाना युवकों को महंगा पड़ गया। मेड़ता रोड पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत कार्रवाई कर चार आरोपियों को हिरासत मे लिया है।
विज्ञापन
सड़क पर स्टंट कर रील बनाने वाले पहुंचे हवालात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शादी समारोह के दौरान सड़क पर खतरनाक स्टंट करना चार युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर नागौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अंजाम दी गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान डीजे के पीछे-पीछे चलते हुए दो मोटर साइकिल और एक बोलेरो कैंपर चालक सड़क पर लहराते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी बल्कि आमजन की जान को भी गंभीर खतरे में डाला। स्टंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और थाना मेड़तारोड पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहनों के नंबर ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में चेतन पुरी (22), संतोष पुरी (18), ऋषभ पुरी (27) और रवि पुरी (24) शामिल हैं। चारों आरोपी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट में प्रयुक्त एक बोलेरो कैंपर और दो मोटर साइकिलों को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है, वहीं वाहनों को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Alwar News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो अदालत का सख्त फैसला, आरोपी को दी 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़क पर इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि यह आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी हैं। एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नागौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि ऐसे कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर स्टंट या तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें। यह न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरनाक है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। वहीं पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें