फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर: एयरगन की सफाई के दौरान हादसा, नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित की मौत

Thu, 26 Nov 2026 01:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नागौर

सार

नागौर के टुंकलिया गांव की नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित की एयरगन की सफाई के दौरान छर्रे लगने से मौत हो गई। छर्रे उनके सीने में लगे थे। परिजन उन्हें जोधपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले के टुंकलिया गांव की नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित की एयरगन के छर्रे लगने से मौत हो गई। मंगलवार को वह अपने घर में एयरगन की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और छर्रे सीधे उनके सीने में जा लगे। गंभीर रूप से घायल शैलू को परिजन इलाज के लिए जोधपुर ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

155 वोटों के अंतर से जीती थीं सरपंच का चुनाव

गोटन थाना अधिकारी सुमन चौधरी के अनुसार, शैलू राजपुरोहित ने हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव में 155 मतों के अंतर से सरपंच पद पर जीत हासिल की थी। चुनाव में मिली इस सफलता के कुछ ही समय बाद हुए हादसे से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

हनुमान बेनीवाल ने जताई हत्या की आशंका

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने शैलू की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

हालांकि, शैलू के परिजनों ने हत्या की आशंका को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह एयरगन की सफाई के दौरान ट्रिगर अचानक दबने से हुआ हादसा था। गोटन थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें