फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिल्ली से आकर पत्नी के प्रेमी ने की थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 22 Oct 2022 09:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

पुलिस ने आरोपी दिलीप को दिल्ली से हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल अन्य लोगों की जानकारी के लिए पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रीट का प्रश्व पत्र वायरल करने वाला गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के करौली जिले के कोतवाली थाना इलाके में हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने भीमनगर पांडे का कुआं निवासी धर्म सिंह की हत्या के आरोप में पड़ोस में ही रहने वाले पत्नी के प्रेमी दिलीप कुमार जाटव उर्फ टिंकू पुत्र प्रकाश (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने और उधारी के रुपयों को लेकर हुए विवाद में धर्म की हत्या कर दी थी।  

विज्ञापन


एमपी नारायण टोगस ने बताया कि हत्या के संबंध में 3 अक्टूबर को मृतक के भतीजे लोकेश जाटव ने केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि रात 11-12 बजे के बीच किसी ने उसके चाचा की हत्या कर लाश घर के चौक में फेंक दिया। 

पुलिस जांच सामने आया कि तीन चार साल पहले मृतक और आरोपी दोनों दिल्ली में मजदूरी करते थे। इस दौरान धर्म सिंह की पत्नी के आरोपी दिलीप कुमार के साथ अवैध संबंध बन गए। बाद में धर्म सिंह वापस आकर यहां टेंपो चलाने लगा। दिल्ली में रहने के दौरान धर्म सिंह ने दिलीप से कुछ रुपये उधार लिए थे। जिसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। वहीं, पत्नी के साथ अवैध संबंधों को लेकर भी मृतक दिलीप कुमार को धमका रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी दिलीप ने धर्म सिंह को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 3 अक्टूबर की रात आरोपी दिल्ली से धर्म सिंह के घर गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में लाश चौक में पटक कर वापस दिल्ली चला गया। पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार को दिल्ली से हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल अन्य लोगों की जानकारी के लिए पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें