राजस्थान के बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र में एक मां ने पहले दोनों बच्चों को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत घर पर ही हो गई, वहीं, बेटे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा तो बेटी ने जोधपुर में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। पुलिस ने बताया पारिवारिक कलह के चलते यह घटना हुई। महिला की पहचान चंपा देवी के रूप में हुई है। चंपा देवी के दो बच्चे थे। पांच साल के कैलाश और 2 साल की पुष्पा । चंपा ने दोनों बच्चों के साथ खुद भी जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है