फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बाड़मेर में महिला ने पहले बेटे-बेटी को जहर खिलाकर खुद भी खाया, घरेलू विवाद में गई तीनों की जान

Thu, 02 Dec 2021 03:02 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आपसी रंजिश के चलते महिला इतने गुस्से में आ गई कि अपने दो मासूम बच्चों को जहर देने के बाद खुद खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। 
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र में एक मां ने पहले दोनों बच्चों को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत घर पर ही हो गई, वहीं, बेटे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा तो  बेटी ने जोधपुर में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।  पुलिस ने बताया पारिवारिक कलह के चलते यह घटना हुई। महिला की पहचान चंपा देवी के रूप में हुई है। चंपा देवी के दो बच्चे थे। पांच  साल के कैलाश और 2 साल की पुष्पा । चंपा ने दोनों बच्चों के साथ खुद भी जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें