फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के गुणगान पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस पार्षद

Mon, 28 Oct 2013 04:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर शहर में रविवार रात नगर परिषद की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करने पर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आपस में उलझ पडे़।
विज्ञापन


दशहरा मेले में बीती रात आयोजित कवि सम्मेलन में अब्दुल गफ्फार ने पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सरकार पर जम कर कटाक्ष किए और बाद में उन्होंने जैसे ही मोदी की प्रशंसा में पंक्तियां पढ़नी शुरू की, वहां उपस्थित कांग्रेसी पार्षद भड़क गए और उन्होनें अब्दुल गफ्फार को बैठाने पर जोर दिया।

भाजपा पार्षद कविता को जारी रखने पर जोर देने लगे तथा श्रोता भी उनके साथ आ गए। इससे कवि सम्मेलन में व्यवधान पैदा हो गया तथा कवि को बैठने को मजबूर होना पडा़।
विज्ञापन


बाद में कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद के आयुक्त से शिकायत की कि चुनाव आचार संहिता लग चुकी है तथा भाजपा ने कवि सम्मेलन को राजनीतिक मंच बना दिया है।

भाजपा पार्षदों ने भी आयुक्त के समक्ष अपना पक्ष रखा। नगर परिषद में कांग्रेस पार्षद दल के नेता दिनेश श्रीमाली ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को करेंगे क्योंकि कवि सम्मेलन में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें