फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गृहमंत्री शाह का घेराव करेगी कांग्रेस, CM के सलाहकार मीना का ऐलान, ERCP को लेकर कही ये बात

Tue, 22 Aug 2023 07:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधायक रामकेश मीणा ने सवाईमाधोपुर की गंगापुर सिटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 26 अगस्त को होने वाली रैली का घेराव करने की चेतावनी दी है। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करने को लेकर ये घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक रामकेश मीना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और विधायक रामकेश मीणा ने सवाईमाधोपुर में केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करे, नहीं तो 26 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह का सवाई माधोपुर में घेराव करेंगे।

विज्ञापन


विधायक रामकेश मीणा ने सवाईमाधोपुर की गंगापुर सिटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 26 अगस्त को होने वाली रैली का घेराव करने की चेतावनी दी है। गंगापुरसिटी में गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार रामकेश मीना ने प्रेसवार्ता कर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा  कि केंद्र सरकार ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करे, नहीं तो कांग्रेस गंगापुरसिटी में गृह मंत्री अमित शाह का घेराव करेगी।  

विधायक मीना ने कहा कि ईआरसीपी योजना तत्कालीन भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समय साल 2016 में बनाई गई थी। जिसे सीडब्ल्यूसी और अन्य अधिकृत संस्थानों द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी। प्रधानमंत्री ने अजमेर और जयपुर दौरे के दौरान इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर रही, बल्कि इसे बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि इस परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पानी का संकट खत्म होगा। सिंचाई और पेयजल के लिए पानी की समस्या खत्म होगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्री जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा इस परियोजना को जानबूझकर लंबित किया जा रहा है। जिससे 13 जिलों के किसानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय परियोजना को लेकर किसानों को बेवकूफ बना रही है। अगर, किसानों को पानी नहीं मिलेगा, तो किसान खाद का क्या करेंगे? आने वाले समय में 13 जिलों के किसान आपको बर्दाश्त नहीं करेंगे और भाजपा को सबक सिखाएंगे। 

विधायक मीना ने कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात सवाई माधोपुर आए थे। वे कह रहे थे कि राजेंद्र सिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री बना दो और भाजपा की सरकार बनवा दो तो ईआरसीपी दे देंगे। मीना ने कहा कि भाजपा को क्षेत्र के किसान किसी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें