फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: कोरोना के तीन एक्टिव केस मिलने से चिकित्सा विभाग सतर्क, लोगों से मास्क पहनने की अपील

Tue, 18 Apr 2023 10:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

देश में फिर एक बार कोरोना महामारी का असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान प्रदेश एवं धौलपुर जिले में भी कोरोना महामारी के एक्टिव केस निकलने लगे हैं।
विज्ञापन
मास्क पहनकर इलाज करते डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर, जिले में कोरोना के तीन एक्टिव केस मिलने से चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर हो गया है। जिला अस्पताल समेत जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यापक व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। आरटीपीसीआर रिपोर्ट से लेकर ऑक्सीजन एवं मेडिसन की तमाम व्यवस्था पहले से ही कर ली गई हैं। कोरोना की लहर से मुकाबला करने के लिए जिले का चिकित्सा विभाग मुस्तैदी से तैयार हो चुका है।

विज्ञापन


देश में फिर एक बार कोरोना महामारी का असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान प्रदेश एवं धौलपुर जिले में भी कोरोना महामारी के एक्टिव केस निकलने लगे हैं। धौलपुर में वर्तमान में कोरोना के तीन एक्टिव केस देखे गए हैं। संक्रमण की शुरुआत होते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महामारी से मुकाबला करने के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।

प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया प्रदेश में फिर एक बार कोविड महामारी की शुरुआत हो चुकी है। वैश्विक महामारी विकराल रूप नहीं ले, इसे लेकर पहले से ही चिकित्सा विभाग सतर्क हो चुका है। उन्होंने बताया सदर अस्पताल समेत जिलेभर के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से ही ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट पहले से ही स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन की आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। महामारी से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर समर वीर सिंह सिकरवार ने बताया जिला अस्पताल में भी कोरोना वार्ड स्थापित कर व्यवस्थाओं को बेहतर अंजाम दिया है। उन्होंने बताया 10 बेड के वार्ड में वेंटीलेटर एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। 20 बेड का वार्ड सामान्य स्थिति का बनाया गया है। वर्तमान समय में मौसम का परिवर्तन होने पर सामान्य रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर तुरंत आरटीपीसीआर मरीजों की कराई जा रही है। उन्होंने बताया मौजूदा वक्त में तीन एक्टिव केस धौलपुर जिले में है। जिन्हें आइसोलेट कर घर पर ही उपचार शुरू करा दिया है।

ग्राउंड रिपोर्ट में ग्रामीण अंचल के पीएससी पर मिली व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
अमर उजाला ने जब ग्राउंड हालातों का जायजा लिया तो जाटोली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद पाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक समेत तमाम चिकित्सा कर्मी मुस्तैदी से काम करते पाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक राहुल यादव ने बताया चिकित्सा विभाग के निर्देशों में जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है। ग्रामीण इलाका होने पर मेडिसिन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कोरोना महामारी को लेकर ऑक्सीजन एवं टेस्टिंग की व्यवस्था भी मौजूद है। संदिग्ध अवस्था के पेशेंट की तुरंत टेस्टिंग कराई जाती है। लक्षण पाए जाने पर उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। सफाई व्यवस्था से लेकर महामारी से मुकाबला करने के लिए सभी सुविधा संसाधन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद हैं।

चिकित्सा विभाग की अपील, लोग बरतें सावधानी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाटोली के चिकित्सक राहुल यादव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि फिर एक बार महामारी कोरोना ने दस्तक दी है। समाज के लोग पूर्व की भांति कोरोना गाइडलाइन की पालना करें। उन्होंने कहा मुंह पर हमेशा मास्क का प्रयोग करें। घर में हमेशा सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। सेनेटाइजर का भी उपयोग शुरू कर दे हैं। उन्होंने कहा देशभर में अधिकांश वैक्सीनेशन हो चुका है। उसके बावजूद विशेष सावधानी एवं एहतियात बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें