फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: विधानसभा में पेश हु्आ कृषि संशोधन विधेयक, सोमवार तक के लिए कार्यवाही स्थगित

Sat, 31 Oct 2020 12:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @ashokgehlot51
विज्ञापन

राजस्थान का विधानसभा का सत्र शनिवार से शुरू हो गया। इस दौरान राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ संशोधन विधेयक पेश किया। विधेयक को संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने पेश किया। इसके बाद शोकाभिव्यक्ति हुई और सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को विधानसभा भवन और सदन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


विधानसभा में पेश हुआ कृषि संशोधन विधेयक 
केंद्रीय कृषि कानूनों के राज्य के किसानों पर पड़ने वाले असर को ‘निष्प्रभावी’ करने के लिए तीन विधेयक शनिवार को राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020, कृषि (सशक्तीकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 तथा आवश्यक वस्तु (विशेष उपबंध और राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 सदन के पटल पर रखे। कुछ और विधेयक भी धारीवाल और कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने सदन में पेश किए। हालांकि इसके बाद शोकाभिव्यक्ति हुई और सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।


भाजपा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान सरकार के नए राज्य विधेयक पर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा, 'राजस्थान सरकार बस अपने वरिष्ठ नेताओं द्वारा केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध करने के धर्म का पालन कर रही है। कांग्रेस ने खुद अपने शासित राज्यों में ठेके पर खेती लागू की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जयपुर पहुंची वसुंधरा राजे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच गई हैं।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें