फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नींद आ रही, कल बात करेंगे’: सोया तो फिर न उठा युवक, खैरथल-तिजारा से जमीन बेचकर गया था अमेरिका; आखिर हुआ क्या?

Thu, 01 Jan 2026 08:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Kotputli-Behror News: खैरथल-तिजारा जिले के जाट बहरोड़ गांव निवासी 24 वर्षीय विपिन चौधरी की अमेरिका में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। जमीन बेचकर जून 2024 में विदेश गए विपिन जॉर्जिया में काम कर रहे थे। अचानक हुई मौत से गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन
विदेश गए युवक की साइलेंट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरथल-तिजारा जिले के जाट बहरोड़ गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन चौधरी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में उसकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, विपिन चौधरी जून 2024 में अमेरिका गया था। वह जॉर्जिया में रहकर एक शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम कर रहा था। अमेरिका जाने के लिए विपिन ने अपनी करीब डेढ़ बीघा पुश्तैनी जमीन बेच दी थी, जिस पर उसने 30 से 40 लाख रुपये तक खर्च किए। विदेश जाने के बाद वह एक बार भी गांव नहीं लौट पाया।

परिवार का कहना है कि विपिन की योजना थी कि वह दो से तीन साल तक अमेरिका में रहकर लगातार काम करेगा और अच्छी रकम कमाने के बाद भारत लौटेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के सपने लेकर वह विदेश गया था।
विज्ञापन


परिजन मनीष चौधरी ने बताया कि 29 दिसंबर की रात विपिन पूरी तरह स्वस्थ था। उसने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी और कहा था कि नींद आ रही है, कल बात करेंगे। इसके बाद वह सो गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: टोंक में 150 किलो विस्फोटक बरामदगी मामले में NIA और IB की एंट्री, जांच के सभी एंगल खंगाले जा रहे

अगली सुबह 30 दिसंबर को वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। साथ रहने वाले युवक ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दूसरी चाबी से दरवाजा खोलने पर विपिन बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन


विपिन की अचानक मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजन अब उसके शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं और बेटे के अंतिम दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिवार के सपनों और उम्मीदों का सहारा बना यह युवा इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ गया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें