फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: सवारियों की होड़ में टाइमिंग को लेकर सड़क पर संग्राम, यात्रियों से भरी बस में तोड़फोड़

Sat, 06 Jun 2026 10:38 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली

सार

चतरपुरा के पास शनिवार को सड़क पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब टाइमिंग और नंबर लगाने को लेकर दो बस संचालकों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते यात्रियों से भरी बस में तोड़फोड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
सवारियों और टाइमिंग को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बानसूर के चतरपुरा गांव के पास स्थित आड़ी गैली में शनिवार को दो प्राइवेट बस संचालकों के बीच टाइमिंग और नंबर लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक बस में तोड़फोड़ कर दी गई। घटना के समय बस में यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर बास दयाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बानसूर-विराटनगर मार्ग पर संचालित दो प्राइवेट बसों के चालकों के बीच पिछले कई दिनों से बसों की टाइमिंग और नंबर लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे चतरपुरा के पास आड़ी गैली में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक बस निर्धारित नंबर के बिना ही सवारियां भरकर पहले पहुंच गई, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर विवाद में बदल गई।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: अचानक SMS पहुंचे सीएम , मरीजों से की बातचीत; व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 20 लोग एक बस में सवार होकर पहुंचे और बानसूर से विराटनगर जा रही दूसरी प्राइवेट बस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ दिए, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना के समय बस में यात्री मौजूद थे, जो अचानक हुई तोड़फोड़ और हंगामे से घबरा गए। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही बास दयाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने संबंधित लोगों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में टाइमिंग और सवारी भरने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिनदहाड़े यात्रियों से भरी बस में हुई तोड़फोड़ की इस घटना ने निजी बस संचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस संचालकों के बीच प्रतिस्पर्धा और टाइमिंग को लेकर विवाद अक्सर होते रहते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें