फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: संदूक से बच्चे के हाथ लगा तमंचा, ट्रिगर दबते ही माथा चीर गई गोली; मासूम की मौत के बाद कमरा सील

Mon, 08 Sep 2025 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली

सार

Kotpuli News: कोटपूतली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां संदूक से तमंचा मिलने पर एक बच्चे के हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली उसके माथा को चीर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कमरे को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मां की गोद में मृतक देवांशु (फाइल फोटो) तथा छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली के विराटनगर थाना इलाके के छीतौली स्थित बरड़ा की ढाणी में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। घर में खेलते हुए पांच साल चार माह के मासूम देवांशु को संदूक में रखा देशी कट्टा हाथ लग गया। खेल-खेल में ट्रिगर दबने से चली गोली सीधे उसके ललाट पर लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
फायरिंग की आवाज से घर में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन भागकर कमरे में पहुंचे तो देवांशु खून से लथपथ फर्श पर पड़ा मिला। घबराए परिजन उसे पहले बीडीएम अस्पताल, कोटपूतली और फिर निम्स अस्पताल, चंदवाजी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
संदूक से निकला कट्टा, कमरा सील
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घर के एक कमरे के संदूक में देशी कट्टा रखा हुआ था। खेलते समय देवांशु ने संदूक खोल लिया और जैसे ही कट्टा हाथ में आया, ट्रिगर दब गया। गोली उसके माथे पर जा लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया और हथियार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: दो साल बाद जालौर पहुंची जवाई नदी, स्वागत में ओढ़ाई चुनरी... फिर ढोल-ताशे की धुन पर नाच उठे लोग

परिवार का इकलौता बेटा था देवांशु
मृतक देवांशु परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता मुकेश पहले डिफेंस एकेडमी चलाते थे। वह वर्तमान में पत्नी धर्मा (जो मंचों पर कान्हा गुर्जरी नाम से गायन करती हैं) के साथ कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं। परिवार के लिए यह हादसा असहनीय सदमे की तरह है।
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक शिप्रा राजावत, थाना प्रभारी सोहन लाल, एफएसएल और एमओबी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि गोली घर के भीतर से चली है और हथियार की वैधता की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अलवर मिनी सचिवालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आया मेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें