फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET री-एग्जाम: कोटपूतली में परीक्षा शुरू, इंटरनेट बंद; 19 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 21 Jun 2026 02:27 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

कोटपूतली में नीट री-एग्जाम 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुआ। परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती रही। इंटरनेट सेवाएं भी बंद रखी गईं। छात्रों ने निष्पक्ष परीक्षा की उम्मीद जताई, जबकि प्रशासन ने नकलमुक्त परीक्षा का दावा किया।
विज्ञापन
कोटपूतली के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी शुरू हुआ नीट री-एग्जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) री-एग्जाम रविवार को जिले के सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शुरू हुआ। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। निर्धारित समय से पहले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, जहां सघन जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। सुरक्षा के लिहाज से इंटरनेट भी बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर निगरानी रखी गई, जबकि उड़नदस्ता दल और पर्यवेक्षक लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

री-एग्जाम के कारण अतिरिक्त मानसिक दबाव
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि री-एग्जाम के कारण उन्हें अतिरिक्त मानसिक दबाव और दोबारा तैयारी का सामना करना पड़ा। कई विद्यार्थियों का कहना था कि वे पहले ही परीक्षा देकर आगे की तैयारी में जुट गए थे, लेकिन पुनः परीक्षा आयोजित होने से उन्हें फिर से पूरे मनोयोग से तैयारी करनी पड़ी। इसके बावजूद उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगी तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन


सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए
परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद अभिभावकों ने भी प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि पिछली परीक्षा से जुड़े विवादों के बाद इस बार सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों का विश्वास बढ़ा है। अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि परीक्षा का परिणाम केवल विद्यार्थियों की मेहनत के आधार पर तय होगा।

ये भी पढ़ें-  जिस पिस्टल से हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या: उसका सप्लायर गिरफ्तार; गोल्डी-गोदारा गैंग से क्या है कनेक्शन?
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा संचालन तक सभी व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सभी केंद्रों पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें