फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमराणा में वेतन बढ़ोतरी की मांग पर बवाल: सैकड़ों महिला श्रमिक धरने पर बैठीं, पुलिस ने छह को हिरासत में लिया

Mon, 20 Apr 2026 11:21 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Rajasthan News: नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि को लेकर सैकड़ों मजदूरों ने प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रमिक शामिल थीं। सड़क जाम हो गया और पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। मजदूरों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने प्रदर्शन किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली बहरोड़ जिले के नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बड़ा श्रमिक आंदोलन देखने को मिला। हैलोज पैकेजिंग और एस्टमो के बाहर सैकड़ों मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रमिक भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


कंपनी के बाहर धरने पर बैठे श्रमिक
सुबह से ही श्रमिक कंपनी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया और मुख्य सड़क पर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।

भारी पुलिस बल तैनात
मजदूरों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नीमराणा एसडीएम महेंद्र यादव और एडिशनल एसपी सुरेश खींची सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों से शांतिपूर्ण बातचीत की अपील की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान में गर्मी का प्रकोप तेज, कई शहरों में पारा 42 डिग्री पार; छह जिलों में चलेगी लू
विज्ञापन


छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में हालात नियंत्रण में आ गए। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी नीमराणा के निडेक कंपनी में इसी तरह का प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद प्रशासन पहले से अलर्ट पर था। फिलहाल इलाके में स्थिति शांत है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें