फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब स्टेट लॉटरी : उधार लेकर खरीदी टिकट पर निकली 11 करोड़ की लाटरी, दोस्त को देगा एक करोड़ रुपये

Wed, 05 Nov 2025 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

कोटपूतली बहरोड़ के एक साधारण सब्जी विक्रेता को 11 करोड़ रुपये की लॉटरी का इनाम खुलने के बाद परिवार और मोहल्ले में जश्न का माहौल है।
 
विज्ञापन
कोटपूतली के सब्जी विक्रेता अमित सेहरा 11 करोड़ रुपये की लॉटरी टिकट के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं किस्मत कब, कहां और कैसे पलट जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही वाकया हुआ कोटपूतली के एक साधारण सब्जी विक्रेता के साथ, जो पंजाब राज्य लॉटरी के दिवाली बम्पर 2025 के पहले इनाम का विजेता बने। किस्मत के इस धनी का नाम कोटपूतली निवासी अमित सेहरा है। 32 वर्षीय अमित की आमदनी रोज सड़क किनारे सब्जी की रेहड़ी लगाकर होती थी लेकिन अब उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमित सेहरा ने यह लॉटरी टिकट बठिंडा से 500 रुपये में खरीदी थी, जिस पर 31 अक्टूबर की शाम लुधियाना में निकाले गए ड्रॉ में पहला इनाम निकला, जिसके इनाम के रूप में उन्हें 11 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस बड़ी जीत के बाद अमित अपने परिवार सहित बुधवार को बठिंडा पहुंचे, जहां उन्होंने दावा प्रक्रिया पूरी की।

ये भी पढ़ें: Bhilwara News: शराब के नशे में जहाजपुर जेलर का उत्पात, प्रहरी से मारपीट; वीडियो वायरल
विज्ञापन


अमित ने बताया कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि किस्मत ने इतनी बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि वे इस धनराशि का उपयोग परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों की पढ़ाई और एक बेहतर जीवन जीने की दिशा में करेंगे।

इस खुशखबरी के बाद कोटपूतली में अमित के घर और मोहल्ले में जश्न जैसा माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं और इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि मेहनतकश इंसान की किस्मत कैसे एक पल में पलट गई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिवाली बम्पर लॉटरी में दूसरे इनाम के तौर पर 1 करोड़ रुपये और तीसरे इनाम के रूप में 50 लाख रुपये का प्रावधान था लेकिन कोटपूतली के अमित ने 11 करोड़ की बड़ी जीत हासिल की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें