फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एनएच-152D पर ट्रक की टक्कर से कार में लगी भीषण आग, तीन दोस्तों की जिंदा जलकर मौत

Thu, 25 Dec 2025 08:32 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

राजस्थान के कोटपुतली बहरोड़ से लगे नारनौल के एनएच-152D पर गुरुवार को ट्रक और कार की भीषण टक्कर के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला, तीन दोस्तों की जिंदा जलकर मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ से लगे नारनौल जिले में नेशनल हाईवे-152D पर गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे कार सवार तीनों युवक बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

कुछ ही क्षणों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षणों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पूर्व जिला पार्षद राजकुमार यदुवंशी, कपड़ा व्यवसायी रविदत्त और टैक्सी चालक प्रवीण के रूप में हुई है। तीनों आपस में अच्छे मित्र बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने कार से जले हुए शवों को बाहर निकलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। 

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान को ट्रेलर ने कुचला, 200 मीटर तक शव को घसीटता रहा वाहन; चालक फरार

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए नाकाबंदी कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें