फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli Behror: कोटपूतली को मिली 2.50 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सड़क से लेकर अस्पताल का हुआ शिलान्यास

Mon, 02 Feb 2026 03:32 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली

सार

Kotputli Behror: कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के ग्राम भूरी-भडाज में सोमवार को ₹2.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इन कार्यों में राजकीय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन तथा अटल पथ और विधायक कोष से बनी सड़कों का लोकार्पण शामिल है।
 
 
विज्ञापन
भूरी भड़ाज में विकास कार्यों का लोकार्पण।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के ग्राम भूरी-भडाज में सोमवार को ग्रामीण विकास को नई गति देने वाले कुल ₹2 करोड़ 61 लाख 50 हजार की लागत के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया, जिससे वर्षों से लंबित जनहित की मांगों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भूरी-भडाज के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सड़क नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाएं तथा पशुपालन से जुड़ी सुविधाएं सुलभ हो सकें।

विज्ञापन


राजकीय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन
इस अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया गया। अब क्षेत्र के पशुपालकों को गांव स्तर पर ही पशुओं के इलाज, टीकाकरण एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे पशुधन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

अटल पथ सड़क से आवागमन होगा सुगम
बालाजी चौक (MDR-230) से ढाणी झाडली तक निर्मित अटल पथ सड़क  का भी लोकार्पण किया गया। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों तक पहुंच और अधिक सुगम बनेगी।
विज्ञापन


विधायक कोष से बनी सड़कों से ढाणियों को मिला संबल
विधायक कोष से निर्मित कई सड़कों का लोकार्पण भी किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से ठाकुर मंदिर से भैंसलाना सीमा स्थित ढाणी ज्यानकीदास तक सड़क (भूरी-भडाज) और मुख्य रास्ते से मंजू के मकान की ओर जाने वाली सड़क (धालेड़ा, भूरी-भडाज) इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ढाणियों का मुख्य मार्ग से सीधा जुड़ाव संभव हुआ है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में उल्लेखनीय राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: ‘खेजड़ी बचाओ’ महापड़ाव: बीकानेर में बाजार बंद और स्कूलों में छुट्टी, आखिर क्यों उतरा सड़कों पर जनसैलाब?
विज्ञापन


ग्रामीणों में खुशी 
ग्रामवासियों ने इन विकास कार्यों को गांव के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं और पशुपालन सुविधाएं मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी निरंतर विकास कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें