फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, कई वाहन जले; लंबे जाम से थमा यातायात

Wed, 11 Mar 2026 07:31 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Kotputli-Behror News: कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर दहमी गांव के पास एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। कंटेनर में लदी कई गाड़ियां जल गईं। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दमकल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर कंटेनर ट्रक बना आग का गोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार को एक कंटेनर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगते ही कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। घटना बहरोड़ क्षेत्र के दहमी गांव के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।

विज्ञापन


केबिन जलकर राख, कई वाहन क्षतिग्रस्त
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कंटेनर का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। कंटेनर में लदी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार, कंटेनर में दो केम्पर और चार बोलेरो गाड़ियां लदी हुई थीं, जो आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हरिद्वार से सूरत जा रहा था कंटेनर
कंटेनर चालक आलमपुर पुत्र जलालुद्दीन, निवासी राजपट्टी कोठी (बिहार) ने बताया कि वह कंटेनर लेकर हरिद्वार से सूरत (गुजरात) की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक कंटेनर में आग लग गई, जिसके बाद उसने तुरंत वाहन रोककर खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan News: राज्यसभा में गूंजा अरावली में अवैध खनन और वन कटाव का मुद्दा, सांसद नीरज डांगी ने जताई चिंता

हाईवे पर लगा लंबा जाम
आग लगने की घटना के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को डायवर्ट किया और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आग के कारणों की जांच जारी
दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें