फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया; बड़ी फिरौती की बात आई सामने

Sat, 13 Dec 2025 08:58 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली/बहरोड़
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी पुलिस प्रशासन की कस्टड़ी में
विज्ञापन
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ कस्बे में दिनदहाड़े बुजुर्ग प्रॉपर्टी व्यवसायी के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। डाबला रोड स्थित आर.के. विहार कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी कैलाश विजयवर्गीय (65) का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कड़ी नाकाबंदी और घेराबंदी से घबराए बदमाश महज चार घंटे में ही उन्हें ग्राम नारेहड़ा के सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बुजुर्ग को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

युवक ने पीछे से पकड़ लिया
जानकारी के अनुसार, कैलाश विजयवर्गीय मूल रूप से ग्राम सरूंड के निवासी हैं और जमीनों की खरीद-फरोख्त के साथ रुपये के लेनदेन का कार्य करते हैं। वह सुबह करीब 10 बजे बाइक से कृपा का तिबारा के पास मंदिर जाने निकले थे। मंदिर के पास बाइक से उतरते समय एक युवक ने पीछे से पकड़ लिया और वहां खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में धकेल दिया। कार सवारों ने नकाब पहन रखे थे, जिससे वह पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन


पुराने खंडहरनुमा मकान में ले जाया गया
कुछ दूरी पर बदमाशों ने उनकी बाइक की चाबी छीनकर एक युवक को सुंदरपुरा के पास उतार दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की में उनका जूता भी वहीं गिर गया। इसके बाद मुंह पर कपड़ा बांधकर उन्हें उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए एक पुराने खंडहरनुमा मकान में ले जाया गया। वहां मारपीट कर कपड़े उतरवाए गए और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोप है कि बदमाशों ने एक महिला के साथ अश्लील वीडियो भी बनाया।

ये भी पढ़ें- मौसम में आएगा बदलाव, बादलों की आवाजाही से बढ़ेगा ठंड का असर

परिजनों को सूचना दी
इधर, मंदिर में पूजा कर रही एक महिला ने अपहरण की घटना देख ली और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क और कोटपूतली एसएचओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय हो गई। इलाके को सील कर नाकाबंदी की गई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन


डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि व्यापारी की हालत ठीक है। उनका मेडिकल परीक्षण कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अपहरण से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़ित व्यापारी पुलिस प्रशासन की कस्टड़ी में

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें