फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: हल्दी की रस्म में भरभराकर गिरा डीजे फ्लोर, चार महिलाओं समेत 5 घायल, शादी की खुशियां थमी

Sat, 25 Apr 2026 10:06 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

पाथरेड़ी गांव में शादी के दौरान हल्दी की रस्म के बीच डीजे फ्लोर गिर जाने से  कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्राम पाथरेड़ी में एक विवाह समारोह के दौरान खुशियों का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, जब हल्दी की रस्म के दौरान डीजे फ्लोर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में चार महिलाओं सहित एक पुरुष कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कार्यक्रम में मौजूद लोग सहम गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान महिलाएं डीजे की धुन पर नाच रही थीं। इसी दौरान अचानक अस्थायी रूप से बनाया गया डीजे फ्लोर भार सहन नहीं कर पाया और तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया। फ्लोर गिरते ही वहां मौजूद लोग साउंड बॉक्स के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के तुरंत बाद उपस्थित लोगों ने साहस दिखाते हुए साउंड बॉक्स के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। बिना समय गंवाए घायलों को निजी वाहनों की मदद से कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उनका उपचार जारी है। अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि सभी घायलों के सिर में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: घर-आंगन में भीषण आग से अफरातफरी: अपार्टमेंट की छठी मंजिल से 15 लोगों का रेस्क्यू, युवक को कंधे पर उठाकर बचाया

घायलों में ग्राम जाहिदपुरा निवासी सुनीता (35) पत्नी रणजीत रैगर, मंढ़ा निवासी सजना (40) पत्नी मदनलाल, मैड़ निवासी बिमला (45) पत्नी सुरज्ञानी, पाथरेड़ी निवासी ममता (30) पत्नी परमानंद और ग्राम बूचारा निवासी गौतम (30) शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि डीजे फ्लोर एक तरफ बनी दीवार पर आकर नहीं रुकता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। इस घटना ने शादी समारोहों में अस्थायी ढांचों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्सर बड़े हादसों को न्योता देती है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें