फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: ठेकेदार की संदिग्ध मौत के बाद तनाव, निजी कंपनी गेट पर प्रदर्शन; पुलिस जाब्ता पहुंचा

Fri, 13 Feb 2026 06:52 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Kotputli-Behror News: नीमराना के घिलोठ में ठेकेदार अमन यादव की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने बकाया भुगतान, एक करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग की। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर प्रदर्शन स्थगित कराया।

विज्ञापन
कंपनी के गेट पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमराना क्षेत्र के घिलोठ में एक निजी कंपनी से जुड़े ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


लेबर सप्लाई का कार्य करता था ठेकेदार
जानकारी अनुसार, मृतक अमन यादव एएमसी अमन एंटरप्राइज के संचालक थे। वे संबंधित निजी कंपनी में लेबर सप्लाई का कार्य करते थे और पिछले कुछ समय से ठेका व्यवस्था के तहत सेवाएं दे रहे थे।

परिजनों के अनुसार, कंपनी की ओर मार्च माह से करीब 11.75 लाख रुपये बकाया थे। साथ ही जनवरी 2026 का लगभग 20 लाख रुपये का बिल भी लंबित बताया गया है। करीब 6.5 लाख रुपये जीएसटी बकाया होने से पेनल्टी लगने की बात भी परिवार की ओर से कही गई है। परिजनों का कहना है कि भुगतान में देरी के कारण आर्थिक दबाव बना हुआ था।
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन का पक्ष
वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से अनौपचारिक रूप से यह बात सामने आई है कि भुगतान प्रक्रिया तय शर्तों और दस्तावेजों के आधार पर होती है तथा बकाया राशि के संबंध में आंतरिक जांच की जा रही है। प्रबंधन का कहना है कि सभी वित्तीय लेन-देन नियमों के अनुसार किए जाते हैं।

पढ़ें- Rajasthan News: छोटी खाटू में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीएसएफ जवान के घर पर पेट्रोल बम हमला, 9 घायल

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
इसी बीच अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और कंपनी गेट पर प्रदर्शन शुरू हो गया। लोगों ने निष्पक्ष जांच और परिवार को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं, परिजनों ने प्रशासन से बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने, एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने तथा मृतक के छोटे भाई चिमन यादव को नौकरी देने की मांग रखी है। इधर, स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद फिलहाल प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें