फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कलेक्टर ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, बच्चों से हल करवाए सवाल; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Wed, 15 Apr 2026 03:53 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कोटपूतली-बहरोड़

सार

खैरथल कलेक्टर अतुल प्रकाश ने पीएम श्री स्कूल का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर परखा और गणित के सवाल हल करवाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
बच्चों को पढ़ाते हुए कलेक्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरथल तिजारा जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके दौरे से स्कूल प्रशासन और शिक्षकों में हलचल देखने को मिली।
विज्ञापन


बच्चों से हल करवाए गणित क सवाल
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सीधे कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई का स्तर समझने की कोशिश की। उन्होंने कक्षा छठी के बच्चों से पाठ पढ़वाकर उनके उच्चारण, समझ और आत्मविश्वास का आकलन किया। साथ ही कुछ छात्रों से गणित के सवाल हल करवाकर उनकी गणना क्षमता और तार्किक सोच की भी जांच की।

कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश
कलेक्टर ने शिक्षकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की मूलभूत क्षमताओं- जैसे पढ़ना, लिखना और गणित को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शुरुआती कक्षाओं में मजबूत नींव तैयार करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही आगे की पढ़ाई की आधारशिला बनती है।
विज्ञापन


जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और मूल्यांकन जरूरी है। यदि इस दिशा में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-   '80% से ज्यादा चुनावी वादे पूरे', मदन राठौड़ का बड़ा बयान, रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर विपक्ष को घेरा
विज्ञापन


निरीक्षण से बढ़ी जिम्मेदारी और जागरूकता
विद्यालय के प्राचार्य ने कलेक्टर को भरोसा दिलाया कि दिए गए निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाएगा। कलेक्टर के औचक निरीक्षण के बाद स्कूल में अनुशासन और सक्रियता बढ़ी है, वहीं विद्यार्थियों में भी पढ़ाई के प्रति उत्साह और जागरूकता दिखाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें