फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर हादसा, केमिकल टैंकर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; मची अफरा-तफरी

Tue, 09 Jun 2026 10:50 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर प्रागपुरा थाना क्षेत्र में केमिकल से भरा एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद टैंकर से केमिकल का रिसाव शुरू होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, जबकि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कोटपूतली-बहरोड़ के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को केमिकल से भरा एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद टैंकर से केमिकल का रिसाव शुरू होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे में घायल चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

टैंकर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रागपुरा थाना अधिकारी भजनाराम ने बताया कि पंजाब से जयपुर की ओर जा रहा केमिकल से भरा टैंकर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से सर्विस रोड पर कोटपूतली की दिशा में मुड़ा था। इसी दौरान सर्विस रोड पर एक अन्य वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा केमिकल रिसने लगा।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें- जयपुर फैक्टरी ब्लास्ट केस: कांप उठा खो नागोरियान, आठ लोगों ने तोड़ा दम; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध कारखाना

सुरक्षा के मद्देनजर यातायात रोका
टैंकर से लगातार केमिकल का रिसाव होने के कारण प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सर्विस रोड के प्रभावित हिस्से पर यातायात बंद कर दिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिसने सड़क पर फैले केमिकल पर पानी का छिड़काव कर उसे निष्प्रभावी करने और सड़क की सफाई का कार्य किया।
विज्ञापन


मौके पर तैनात रही फायर ब्रिगेड
संभावित खतरे को देखते हुए फायर ब्रिगेड के वाहन को घटनास्थल पर तैनात रखा गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के अनुसार टैंकर को हटाने और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। घटना के कारण कुछ समय तक सर्विस रोड पर आवागमन प्रभावित रहा।

 

केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त,मची अफरा तफ़री- फोटो : credit

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें