फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror: भिवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो साल पुराने अपहरण व गाड़ी लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 08:17 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Kotputli-Behror News: भिवाड़ी पुलिस ने दो साल पुराने अपहरण, मारपीट और गाड़ी लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चल रहे आरोपी संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों में रह रहा था।
विज्ञापन
भिवाड़ी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवाड़ी पुलिस ने अपहरण, मारपीट और गाड़ी लूट के दो साल पुराने मामले का खुलासा करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त किरण (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और वृत्ताधिकारी कैलाश चौधरी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने 28 दिसंबर 2025 को मुख्य आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन


मामला 16 फरवरी 2024 का है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी रवि कुमार (31) ने भिवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पेशे से चालक है। दिल्ली के साकेत से चार लोगों ने उसकी गाड़ी बुक की थी, जिनमें से दो लोग धारूहेड़ा से गाड़ी में सवार हुए। खानपुर रोड पर प्रवीन प्रधान के घर से करीब 200 मीटर आगे चारों आरोपियों ने चालक को बेहोशी की दवा पिला दी, उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और उसका मोबाइल व नकदी छीन ली। इसके बाद आरोपी उसकी कार लेकर फरार हो गए। इस पर थाना भिवाड़ी में मामला संख्या 107/2024 धारा 392, 342 व 34 भादंसं के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस ने घटना के बाद से ही फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा सहित कई राज्यों में लगातार दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी चालाकी को नाकाम करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sirohi News: प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध को माली समाज का भी मिला समर्थन, 28 जनवरी से महाआंदोलन का एलान

गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार (27) पुत्र गंगाराम, निवासी गैलेक्सी अपार्टमेंट, चिनहट, लखनऊ हाल निवासी बरौला, थाना सेक्टर-49 गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में थानाधिकारी सचिन शर्मा, उप निरीक्षक पुनित कुमार, कांस्टेबल हवासिंह, अनिल कुमार, विनीत कुमार और दीपेंद्र कुमार शामिल रहे। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल हवासिंह और साइबर सेल के कांस्टेबल विष्णु की विशेष भूमिका रही, जिसकी पुलिस विभाग ने सराहना की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें