फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News : शेखपुर अहीर में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस और CDT तिजारा की कार्रवाई रही सफल

Thu, 25 Sep 2025 07:42 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली

सार

Rajasthan Crime News: भिवाड़ी में शेखपुर अहीर थाना पुलिस ने बकरा चोरी के कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुल्ताजिम को गिरफ्तार किया। पुलिस और CDT तिजारा की संयुक्त कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवाड़ी के शेखपुर अहीर थाना पुलिस ने तिजारा सीडीटी टीम की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुल्ताजिम उर्फ जाकिर पुत्र इस्लाम (46) निवासी अरण्डका, थाना शेखपुर अहीर, जिला अलवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ शेखपुर अहीर और तिजारा थाना क्षेत्रों में बकरा चोरी के मामले दर्ज थे। वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और घर से छिपकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह पहले भी तस्करी और चोरी जैसे कई मामलों में जेल जा चुका है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan : पीएम मोदी ने 15 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, लोगों को राहत का दिया तोहफा, जानें बड़ी बातें

विज्ञापन


आरोपी मुल्ताजिम गिरफ्तार 
थाना अधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि 5 जून 2024 की रात को शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर अहीर में अज्ञात चोरों ने 6 बकरों और 4 बकरियों की चोरी की थी। इस मामले में मुकदमा संख्या 140/2024 धारा 303 (2) BNS में दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर जांच शुरू की और 24 सितंबर 2025 को आरोपी मुल्ताजिम को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में सीडीटी तिजारा की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, हेडकांस्टेबल लालचंद, हेडकांस्टेबल भोमसिंह, कांस्टेबल कुशलवीर, कांस्टेबल विष्णु, कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल फकरूद्दीन, कांस्टेबल भंवरलाल और कांस्टेबल किसनलाल शामिल रहे। गौरतलब है कि आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की भावना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi Rajasthan Visit: 'उन्होंने जख्म दिए हमने मरहम लगाया', बांसवाड़ा से PM मोदी के कांग्रेस पर वार
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें