भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर मजदूरों का धरना
- फोटो : अमर उजाला
वेतन वृद्धि और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराजगी
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने वेतन में उचित बढ़ोतरी, काम के घंटों में सुधार और कंपनी अधिकारियों के कथित अभद्र व्यवहार पर रोक लगाने की मांग उठाई। मजदूरों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट, अपमानजनक भाषा और नौकरी से निकालने की धमकियों के जरिए दबाव बनाया जाता है। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में मौजूदा वेतन से गुजारा करना मुश्किल हो गया है, लेकिन प्रबंधन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।
भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर मजदूरों का धरना
- फोटो : अमर उजाला
हजारों कर्मचारियों में से बड़ी संख्या शामिल
कंपनी में कार्यरत करीब 8000 कर्मचारियों में से बड़ी संख्या इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रही। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। चोपानकी थाना अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने और श्रमिकों को शांतिपूर्ण ढंग से समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
मजदूरों के धरने के दौरान कड़ी रही सुरक्षा-व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
मजदूरों के धरने के दौरान कड़ी रही सुरक्षा-व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि यह मामला अकेला नहीं है। इससे पहले नोएडा समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसी कंपनी के प्लांट पर श्रमिकों के प्रदर्शन हो चुके हैं, जहां कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई थीं। वहीं सोमवार को भिवाड़ी की सुप्राजित इंजीनियरिंग कंपनी में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया था, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और लाठीचार्ज व हिरासत की कार्रवाई की गई।
औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ता असंतोष
भिवाड़ी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन, कार्य परिस्थितियों और श्रमिक अधिकारों को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। प्रशासन दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है।