फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग करने वाला पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तावडू नाका से दबोचा

Sun, 10 May 2026 10:17 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Rajasthan News: भिवाड़ी पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश समीम उर्फ कमलदीका को गिरफ्तार किया है। आरोपी तावडू नाका क्षेत्र से पकड़ा गया। उस पर जनवरी 2026 में चोरी की योजना के दौरान गार्ड पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
भिवाड़ी थाना पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवाड़ी पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश समीम उर्फ कमलदीका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर जनवरी 2026 में एक सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा फायरिंग करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मुखबिर की मदद से आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार साहू और वृत्ताधिकारी कैलाश चौधरी के सुपरविजन में थाना भिवाड़ी पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को तावडू नाका क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

हरियाणा का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी समीम उर्फ कमलदीका पुत्र उमर मोहम्मद निवासी सेवका थाना तावडू सदर जिला नूंह (मेवात) हरियाणा का रहने वाला है। वह थाना भिवाड़ी में दर्ज मुकदमा संख्या 58/2026 में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 5/27 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


बाल-बाल बचा था गार्ड
घटना 29 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। ईसीआर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत जाहुल निवासी मुंडाना मेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देर रात करीब तीन बजे कंपनी गेट के पास कुछ युवक चोरी की योजना बनाते दिखाई दिए। जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे धमकाया। विरोध करने पर एक आरोपी ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके कान के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें-   Rajasthan: ‘जरूरत पड़ी तो करेंगे बड़ा आंदोलन’, एसआई भर्ती रद्द होने पर सरकार पर बरसे हनुमान बेनीवाल
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले में पहले ही आमीर और मुस्तफा नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य वांछित आरोपी समीम उर्फ कमलदीका को भी दबोच लिया गया है। जांच में आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ हरियाणा में चोरी, अपहरण और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें