फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भिवाड़ी अग्निकांड में लोगों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, सात दिन में फैक्टरियों की होगी सख्त जांच

Mon, 16 Feb 2026 06:23 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Bhiwadi Fire Incident: भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी आग से आठ मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट है। घायलों को सफदरजंग दिल्ली रेफर किया गया। सात दिन में सभी फैक्टरियों की अग्नि सुरक्षा व वैधानिक जांच होगी। अफवाहों से बचने और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
भिवाड़ी अग्निकांड के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में लगी भीषण आग में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


परिसर की तलाशी पूरी, घायलों को किया रेफर
आग बुझाने के बाद फैक्टरी परिसर की गहन तलाशी ली गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब अंदर किसी व्यक्ति के फंसे होने की संभावना नहीं है। सभी घायलों को चिकित्सा सुविधा के लिए सफदरजंग दिल्ली रेफर किया गया है। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और अधिकारियों को उपचार में किसी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए।

सरकार स्तर पर मॉनिटरिंग तेज
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे घटनाक्रम की राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने भी अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और लगातार संपर्क में हैं। वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


पढ़ें- भिवाड़ी केमिकल फैक्टरी अग्निकांड: आठ लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक; CM-पूर्व CM समेत किसने क्या कहा?



7 दिन में सभी फैक्ट्रियों की होगी जांच
हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। आगामी सात दिनों में खुशखेड़ा-भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों की व्यापक जांच की जाएगी। इस दौरान अग्नि सुरक्षा उपायों, वैधानिक अनुमतियों, रसायनों के सुरक्षित भंडारण, श्रमिक सुरक्षा मानकों और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा होगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अफवाहों से बचने की अपील
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों और अफवाहों से दूर रहें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। साथ ही आश्वस्त किया गया है कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें