कोटा में सोमवार दोपहर जेल रोड पर एक ट्रक ने दंपती सहित बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नयापुरा थाना क्षेत्र में जेल रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने दंपती और उनके बच्चे को टक्कर मार दी। इसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जेल रोड पर वाहनों की कतार लग गई, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सुचारू करवाया। लोगों ने यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने को लेकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बूंदी के बरुंधन के रहने वाले रामवतार मेहरा बाइक पर पत्नी और बच्चे के साथ किसी परिचित के यहां मिलने जा रहे थे।