फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा पुलिस ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को किया गिरफ्तार, दो साथियों के साथ जा रहा था गोवा

Mon, 16 Oct 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

बिहार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है। ओसामा अपने दो साथियों के साथ दिल्ली नंबर की कार से दिल्ली से गोवा जा रहा था।
 
विज्ञापन
ओसामा शहाब को राजस्थान की कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा पुलिस ने बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। ओसामा अपने दो साथियों के साथ दिल्ली नंबर की कार से दिल्ली से गोवा जा रहा था, उसी दौरान चुनावी चैकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक कोटा ग्रामीण जिले के रामगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। रामगंज मंडी पुलिस थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा अपने दो साथियों के साथ दिल्ली नंबर की कार से दिल्ली से गोवा जा रहा था। तभी उडवा नाके पर तलाशी के दौरान उनकी कार संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई। ओसामा शहाब के साथ उसके दो साथी वसीम और सेफ को भी धारा 151 में गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को कल दोपहर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोटा के ग्रामीण एसपी कविंद्र सागर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि जान से मारने की धमकी और रंगदारी मामले में ओसामा शहाब पर सीवान के हुसैनगंज थाना और मोतिहारी में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। एफआईआर के बाद से ओसामा शहाब फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें