फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राहुल गांधी को ज्ञापन देने जा रहे किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, धरने पर बैठे

Tue, 06 Dec 2022 06:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

किसानों की कर्जमाफी को लेकर ज्ञापन देने जा रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता कनवास के चमन चौराहे पर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता का कहना है कि लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
लाठीचार्ज के बाद धरने पर बैठ नेता और किसान - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी को ज्ञापन देने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोटा जिले के कनवास कस्बे में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज की घटना के बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। वहीं कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिले के कनवास कस्बे में पुलिस ने लाठियां भाजी। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता कनवास के चमन चौराहे पर धरने पर बैठ गए। राजस्थान सरकार की ओर से किसानों की कर्ज माफी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक हीरालाल नागर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता धरा मोहल्ला में राहुल गांधी को ज्ञापन देना चाहते थे। पुलिस ने इनको समझाया पर भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। बाद में भाजपा कार्यकर्ता कनवास के चमन चौराहे पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए।

पूर्व विधायक हीरालाल नागर, प्रधान जयवीर सिंह उपप्रधान ओम नगर, ओडिशा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र नंदवाना, जिला महामंत्री नारायण मित्तल, जिला महामंत्री ललित शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक हीरालाल नागर का कहना है कि लाठीचार्ज में 10 से 12 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिनमें से दो को हॉस्पिटल ले जाया गया है। उन्हें भी हाथ में चोट आई है। इधर कुछ पुलिसकर्मियों के भी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें