फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कोटा में फिर टूटा एक सपना, अभ्यर्थी की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 04 Jun 2026 09:03 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा में छात्र की मौत का मामला सामने आया है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के पुराना राजीव गांधी नगर में रह रहे 17 वर्षीय अभ्यर्थी आर्यन ओझा का शव मकान में मिला।
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के पुराना राजीव गांधी नगर इलाके में रह रहे 17 वर्षीय अभ्यर्थी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

उत्तर प्रदेश का रहने वाला था छात्र

मृतक की पहचान आर्यन ओझा पुत्र कृपाशंकर के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का निवासी था।  कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह  किराए के कमरे में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जवाहर नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पुलिस छात्र को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दे दी है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस कमरे की तलाशी लेने के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके।

आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकाला जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही छात्र की मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। पूरे मामले पर परिजनों और प्रशासन की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें