फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: राजसी शानो-शौकत से निकली कजली तीज माता की सवारी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी रहे मौजूद

Fri, 23 Aug 2024 08:13 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

कल कजली तीज की सवारी निकाले जाने के साथ ही बूंदी में 15 दिवसीय तीज मेले का शुभारंभ हो गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सवारी के साथ पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया। 
विज्ञापन
बूंदी में शौर्य का प्रतिक कजली तीज सवारी निकली शानो शौकत से, उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी काशी बूंदी में गुरुवार को शाही ठाठ-बाट के ऐतिहासिक कजली तीज माता की सवारी निकाली गई। इसके साथ ही यहां 15 दिवसीय कजली मेले का शुभारंभ हो गया है। बैंड- बाजे के साथ दर्जनों आकर्षक झांकियों समेत शहर के मुख्य मार्गों से निकली तीज माता की सवारी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 
विज्ञापन


सवारी शहर के रामप्रकाश टाकीज से शुरू होकर कुंभा स्टेडियम पहुंची। यहां सभापति मधु नुवाल द्वारा कजली तीज माता की पूजा और आरती किये जाने के साथ ही 15 दिवसीय कजली तीज महोत्सव का शुभारंभ हो गया।

गौरतलब है कि रियासतकाल के दौरान बूंदी में छोटी तीज एवं जयपुर में बड़ी तीज की सवारी निकाली जाती थी लेकिन सन 1880 में अपने साथियों के साथ जयपुर तीज की सवारी देखने गए बूंदी रियासत गोठडा सरदार बलवंत सिंह को जयपुर की तीज पसंद आ गई, जिसे वे अपने 11 साथियों की मदद से लूटकर बूंदी ले आए, जिसके बाद से राजसी ठाठ-बाट के बीच छोटी और बड़ी तीज दोनों की साथ सवारी निकाली जाती थी। 
विज्ञापन


रियासतों के समाप्त हो जाने के बाद नगर पालिका द्वारा कजली तीज माता की सवारी निकाली जाने लगी। इस दौरान नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानप्रसाद मीणा, जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल समेत अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बूंदी में शौर्य का प्रतिक कजली तीज सवारी निकली शानो शौकत से, उमड़ा जनसैलाब

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें