फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: केकड़ी बना हॉकी खिलाड़ियों का केंद्र, 68वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का प्रशिक्षण शुरू

Thu, 14 Nov 2024 04:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी में 68वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है, जो 19 नवंबर तक चलेगा। शिविर के दौरान 18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें पांच दिन तक गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
केकड़ी में हॉकी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

68वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के तहत 17 वर्ष आयु वर्ग के हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर केकड़ी में शुरू हुआ। यह शिविर 19 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद राजस्थान की टीम 20 नवंबर को रोहतक (हरियाणा) रवाना होगी, जहां वह 22 से 27 नवम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

विज्ञापन


हरियाणा के रोहतक में 22 से 27 नवंबर तक आयोजित होने जा रही 17 वर्ष आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की 68वीं स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम को केकड़ी में तैयार किया जा रहा है। इसके लिए यहां महात्मा गांधी राजकीय पायलट विद्यालय, केकड़ी के तत्वावधान में पटेल मैदान पर 15 से 19 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। साथ ही इससे पहले 13 और 14 नवंबर को दो दिन तक खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।

विज्ञापन


शिविर प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल ने बताया कि इस शिविर में कुल 56 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 28 लड़के और 28 लड़कियां शामिल हैं। हॉकी कोच राकेश यादव के अनुसार चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और कौशल का परीक्षण किया गया। ट्रायल के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है, जिन्हें पांच दिन तक खेल की रणनीति और बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित राज्य दल 20 नवंबर को रोहतक के लिए रवाना होगा, जहां 22 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। केकड़ी जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा इस शिविर की देखरेख कर रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की नई हॉकी प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। यह प्रशिक्षण न केवल खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता को निखारेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से भी तैयार करेगा। शिविर का सफल आयोजन भविष्य में केकड़ी को भी खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें