फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: जिंदा नहीं लौटा फसल की रेलनी करने गया किसान, पानी का इंजन स्टार्ट करते समय सिर में लगा हैंडल

Fri, 25 Oct 2024 03:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

खेत में पानी का इंजन स्टार्ट करते समय सिर में हैंडल लगने से किसान की मौत हो गई। मामला भिनाय थाना क्षेत्र के सिंगावल गांव का है, जहां किसान अपने खेत में फसल की रेलनी करने गया था और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भिनाय थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने खेत पर कृषि कार्य करने के दौरान पानी का डीजल इंजन स्टार्ट करते समय सिर में हैंडल लगने से किसान की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


यह दुर्घटना भिनाय थाना क्षेत्र के गांव सिंगावल में हुई। यहां गुरुवार को गांव का देवीलाल गुर्जर अपने खेत में फसल की रेलनी करने के लिए गया था। इस दौरान फसल को पानी देने के लिए वह अपने खेत में लगे डीजल इंजन को चालू करने लगा और इसे स्टार्ट करते समय अचानक एयर प्रेशर से झटका खाकर हैंडल उल्टा घूम गया और हाथ से छूट गया तथा तेज गति से इंजन की रॉड से बाहर छिटककर देवीलाल के सिर में जा लगा। चोट इतनी जोरदार थी कि हैंडल सिर से टकराते ही वह अचेत हो गया। 

आसपास के लोगों ने घायल देवीलाल को अचेतावस्था में विजयनगर अस्पताल पहुंचाया मगर सिर पर गहरी चोट के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से दुर्घटना की सूचना भिनाय पुलिस को दी गई, जिस पर भिनाय पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें