फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: सोशल मीडिया एयर गन के साथ फोटो डालना पड़ गया भारी, दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 01:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

यदि आप सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करते हैं, तो यह आपको भारी पड़ सकता है। केकड़ी जिले के सरवाड़ में एक युवक को सोशल मीडिया पर एयर गन दिखाकर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी जिले में सरवाड़ पुलिस ने एक युवक को सोशल मीडिया पर एयर गन दिखाकर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले सरवाड़ कस्बे के कुम्हार मोहल्ले में रहने वाले 24 वर्षीय विनोद प्रजापत पुत्र रामस्वरूप प्रजापत ने सोशल मीडिया पर एक एयर गन दिखाते हुए फोटो पोस्ट की, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए विनोद की तलाश की गई और उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर जिलेभर में सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर भय पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में सरवाड़ के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद सहित दातार सिंह, हरिराम, नारायण और महावीर शामिल थे। 

थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स-ट्वीटर, व्हाट्सअप, टेलीग्राम सहित अन्य पर हथियार सहित फोटो पोस्ट करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सतत निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने इस तरह की हरकतों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है जो सामाजिक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें