फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, तेज हवा में पेड़ टूटे, टीन शेड उड़े

Wed, 26 Jun 2024 07:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।  तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूट गए और टीन शेड उड़ गई।
विज्ञापन
करौली में मानसून की पहली बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिले में मानसून की पहली बारिश ने जमकर हुई। क्षेत्र में दोपहर बाद घने बादल छाए, तेज हवा और मेघ गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई और सुबह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने भी क्षेत्र में मेघ गर्जना और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूट गए, छप्पर  और टीन शेड उड़ गई।

विज्ञापन


करीब आधे घंटे हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।  पहली बारिश के प्रति लोगों में भी उत्साह नजर आया। बच्चे और युवा बारिश में नहाते तथा अठखेलियां करते नजर आए। तेज हवा के साथ बारिश के चलते बाजार भी सूने हो गए।

इधर, बारिश से किसानों को खेत में फसल बुवाई की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून प्रदेश में प्रवेश कर चुका है। आगामी एक-दो दिन तक बारिश गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें