फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: खाता धारकों के नाम से लोन में फर्जीवाड़ा करने वाला लोन ऑफिसर गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा का किया गबन

Tue, 19 Mar 2024 11:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

आरोपी विनोद कुमार पीएनबी बैंक में लोन ऑफिसर है। इसी मामले में आरोपी बैंक मैनेजर की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। लांगरा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लांगरा थाना पुलिस ने खाता धारकों के नाम से लोन उठाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर एक करोड़ 71 लाख रुपये से अधिक की राशि के गबन के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद कुमार पीएनबी बैंक में लोन ऑफिसर है। मामले में आरोपी बैंक मैनेजर की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। लांगरा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव बसवाल ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़, अपराध नियंत्रण, नशे और अवैध हथियारों के कारोबार पर लगाम कसने के लिए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का सुपरविजन एएसपी शंकर लाल मीणा और डीएसपी अनुज शुभम कर रहे हैं।

थाना अधिकारी ने बताया कि एक करोड़ 71 लाख 83 लाख रुपये की बैंक राशि का गबन करने के मामले फरार चल रहे आरोपी विनोद कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 13 जुलाई 2021 को पीएनबी शाखा करौली प्रबंधक श्याम लाल ने एफआइआर दर्ज कराई। एफआईआर में बताया कि कुडगांव और कैलादेवी पर तैनात रहे बैंक मैनेजर सन्तोष मीना और लोन ऑफिसर विनोद कुमार मीना द्वारा ऋण देने का झांसा देकर ऋण धारकों के नाम से 1 करोड़ 71 लाख 83 हजार रुपये की राशि बैंक से उठाकर अपने और अपने परिजनों के खाते में जमा करके हड़प लिए। मामले में मैनेजर सन्तोष मीना को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। लोन ऑफिसर विनोद कुमार मीना को गिरफ्तार गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें