फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनता अब उनकी राजनीति को समझ चुकी है',: ज्योति मिर्धा का हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला; क्या-क्या कहा?

Thu, 30 Jul 2026 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में भाजपा बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी राजनीति को "गिद्ध राजनीति" बताया। वहीं भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया।

विज्ञापन
ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने अजमेर में चुनाव संचालन समिति की बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बेनीवाल की राजनीति को "गिद्ध राजनीति" करार देते हुए आरोप लगाया कि वह बंद कमरे में नेताओं के पैर छूते हैं, जबकि बाहर नकारात्मक माहौल का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं।

डॉ. मिर्धा ने कहा कि वह बेनीवाल के बयानों को गंभीरता से नहीं लेतीं। उनका आरोप है कि बेनीवाल का एकमात्र प्रयास भाजपा से नाराज या बागी नेताओं को अपने साथ जोड़कर राजनीतिक फायदा उठाना रहता है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब उनकी राजनीति को समझ चुकी है और आरएलपी के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी पार्टी का प्रभाव लगातार घट रहा है।

विज्ञापन


भाजपा की चुनावी रणनीति पर मंथन
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के संभाग प्रभारी अशोक परनामी ने बताया कि अजमेर संभाग के छह जिलों की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी नगर निगम, नगर परिषद, नगर निकाय, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही है। परनामी ने भजनलाल शर्मा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने यमुना जल समझौते को आगे बढ़ाया, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को गति दी और 27 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का काम किया है।

पढे़ं: गहलोत-पायलट बोले- सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना
अशोक परनामी ने कांग्रेस की पिछली सरकार पर पेपर लीक के जरिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही एसआईटी का गठन किया, दोषियों को जेल भेजा और अब तक एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया।

उन्होंने दावा किया कि सरकार अब तक 1.37 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है, जबकि 85 हजार भर्तियां प्रक्रिया में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान 'एक राज्य-एक चुनाव' लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। परनामी ने स्पष्ट किया कि भाजपा में टिकट केवल जिताऊ, टिकाऊ और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें