फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ओमान दोस्ताना: दोनों देशों की वायुसेना जोधपुर में दिखा रही जौहर, पांच दिन चलेगा युद्ध कौशल का प्रदर्शन

Tue, 22 Feb 2022 09:13 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को ईस्टर्न ब्रिज-VI (Eastern Bridge-VI) नाम दिया गया है। यह साझा सैन्य अभ्यास का छठा चरण है। इस साझा सैन्य अभ्यास को देखने सेना के कई महारथी जोधपुर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
india-oman joint air force exercise in jodhpur - फोटो : iaf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना व ओमान की रॉयल एयरफोर्स ने सोमवार से राजस्थान के जोधपुर में पांच दिनी साझा सैन्य अभ्यास शुरू किया। दोनों सेनाएं इस दौरान युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगी और एक-दूसरे की खूबियों से अवगत होंगी। 

विज्ञापन


इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को ईस्टर्न ब्रिज-VI (Eastern Bridge-VI) नाम दिया गया है। यह साझा सैन्य अभ्यास का छठा चरण है। इस साझा सैन्य अभ्यास को देखने सेना के कई महारथी जोधपुर पहुंचेंगे। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह सैन्य अभ्यास दोनों वायुसेना की संचालन क्षमता में इजाफा करेगा। अभ्यास के माध्यम से दोनों मिलकर किसी आपरेशन को अंजाम देने की अपनी क्षमता का भी परीक्षण करेंगे। इससे दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर दक्षता का विस्तार, विचार विमर्श, अभियानों का अनुभव भी बढ़ेगा और इसके साथ ही द्विपक्षीय रिश्ते भी मजबूत होंगे। 

वायुसेना ने ट्विटर पर अभ्यास की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा इसके माध्यम से दोनों देशों की सैन्य संचालन दक्षता में वृद्धि होगी। यह आयोजन दोनों वायु सेनाओं को सर्वोत्तम अभ्यास करने और एक साथ अभियान का संचालन करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


भारत-ओमान साझा सैन्य अभ्यास ओमान के शीर्ष रक्षा अधिकारी मोहम्मद नासिर अल जब्बी की भारत यात्रा के चंद दिनों बाद शुरू हुआ है। जब्बी 30 जनवरी से 4 फरवरी तक आधिकारिक भारत यात्रा पर आए थे। उन्होंने संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी। इसके अलावा वह दोनों देशों की सैन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों में भी शामिल हुए थे। इससे पहले इस साझा सैन्य अभ्यास का पांचवां चरण अक्तूबर 2019 में ओमान के मासिराह एयरबेस पर हुआ था। इस अभ्यास में वायुसेना की टुकड़ी में मिग-29 और C-17 विमान शामिल हुए थे। यह पहली बार था जब मिग-29 लड़ाकू विमानों ने भारत के बाहर किसी अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में भाग लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें