फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: रात में प्रेमिका के घर जाकर मिलना युवक को पड़ा भारी, प्यार के जगह मिले लात-घुसे, बाल और मूंछे काट दी

Thu, 24 Nov 2022 10:32 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान में जोधपुर जिले के बोरानाडा थाना क्षेत्र में युवती के साथ मिले एक युवक को पड़ोसियों ने पकड़ लिया और मारपीट कर बाल-मूंछे काट दी। युवती की मां ने मारपीट करने वाले चार पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर जिले के बोरानाडा थाना क्षेत्र में युवती के साथ मिले एक युवक को पड़ोसियों ने पकड़ लिया और मारपीट कर बाल व मूंछे काट दी। युवती की मां ने मारपीट करने वाले चार पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट और गलत हरकत करने के लिए डराने धमकाने व दबाव डालने का मामला दर्ज कराया। मारपीट और बाल-मूंछे काटने के वीडियो भी वायरल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में दो बहनें घर का सामान नए मकान में ले जा रही थी। इनके साथ एक युवक भी था। युवक की हरकतें संदिग्ध नजर आईं तो पड़ोस के चार युवक वहां आए और युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। युवती के साथ गलत हरकतें करने के संदेह में युवक के बाल काट दिए। साथ ही कैंची से आधी मूंछे भी काट दी। युवतियों ने बीच-बचाव किया तो काफी मुश्किल के बाद युवक को छोड़ा गया।

थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उधर, घरवालों को इसका पता लगा तो उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ विरोध जताया। युवती की मां थाने पहुंची और चार नामजद पड़ोसियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


आरोप है कि दो पुत्रियों के साथ एक युवक काम में सहयोग कर रहा था। पड़ोसी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही पुत्री के साथ गलत हरकत करने के लिए दबाव डाला, लेकिन पुत्रियों ने इनकार कर दिया। युवकों ने बाल व मूंछे काटने का वीडियो भी बना लिया। जो सोशल मीडिया में वायरल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें