फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: बेटे ने 70 साल के बाप को घसीट-घसीटकर पीटा, अर्धनग्न अवस्था में ही घर से भगाया, गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2022 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान के जोधपुर में एक बेटे ने अपने पिता को अर्धनग्न कर सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और फिर सोशल मीडिया पर भी अब तेजी से वायरल हो रही है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाप को पीटने वाला बेटा गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में 70 साल के पिता को बेटे ने बेरहमी से पीटा। बिना कपड़ों के घर से बाहर निकाल दिया और बीच सड़क थप्पड़ मारता रहा। घटना रातानाड़ा थाना इलाके की रविवार रात साढ़े 9 बजे की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र गौड़ अजीत कॉलोनी में अपने दो बेटों कुंती नंदन (38) और छत्रसाल (35) के साथ रहते हैं। दोनों बेटे बेरोजगार हैं। रविवार को छोटे बेटे छत्रसाल ने शराब के लिए रुपये मांगे थे। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर छत्रसाल बिफर गया और पिता को बिना कपड़ों के घर से बाहर निकाल दिया। वह गली में पिता को दौड़ाता रहा। पिता ने समझाने की कोशिश की तो वह थप्पड़ मारने लगा। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर राजेंद्र गौड़ के भतीजे विवेक गौड़ ने पुलिस को सूचना दी। करीब साढ़े 10 बजे तक पुलिस पहुंची। बेटे को पाबंद कर छोड़ दिया गया। सोमवार सुबह 9 बजे भतीजा थाने पहुंचा और छत्रसाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। रातानाड़ा पुलिस ने छत्रसाल को गिरफ्तार कर लिया है।

राजेंद्र गौड़ काजरी (केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान) जोधपुर में टेक्नीशियन के पद पर थे। 10 साल पहले रिटायर्ड हुए थे। अपने दो बेटों के साथ वे अजीत कॉलोनी में ही रहते थे। पड़ोसियों ने बताया, छत्रसाल आए दिन परेशान करता था। एक अन्य पड़ोसी का कहना है, नशे में पहले भी कई बार तोड़फोड़ कर चुका है। पुलिस को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस झगड़े के दौरान छत्रसाल ने घर के बाहर रखी एक स्कूटी में भी तोड़फोड़ कर दी। छत्रसाल से पूरा मोहल्ला परेशान है।

रातानाड़ा थाना एसएचओ ने बताया, राजेन्द्र गौड़ के भाई के लड़के ने मामला दर्ज करवाया है। इस पर छत्रसाल को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और फिर पाबंद करवाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें